शाहजहांपुर: स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने किया हल्ला बोल, अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का किया घेराव
शाहजहांपुर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने और बिजली ऑटो कट होने से नाराज कांग्रेस के नेताओं ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकाल कर जोरदार तरीके से प्रदर्शन कर धरना दिया। दोपहर 12 कांग्रेस के नेता जीआईसी खेल मैदान में एकत्रित हुए। यहां से सभी नारेबाजी करते हुए अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने कहा कि जिले में स्मार