मुरैना नगर: गांधी मैरिज होम में जिला स्तरीय कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न, संविधान बचाओ रैली की तैयारियों पर की गई चर्चा
शहर के गाँधी मैरिज होम मे संविधान बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, प्रदेश सचिव एवं मुरैना के सह प्रभारी राहुल शर्मा सतना विधायक सिदार्थ कुशवाहा मौजूद रहे।बताया आगामी दिनों मे ग्वालियर मे संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए बैठक की गईं है।