मुरैना नगर: जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी सप्ताह के दौरान आग से बचाव के लिए की गई मॉकड्रिल
जिला अस्पताल मे भीतर अचानक आग लगने पर उस पर कैसे काबू पाया जाए इसको लेकर आज फायर ब्रिगेड की टीम बुलाकर मॉकड्रिल कराया गया। इस दौरान जिला अस्पताल के नये एवं पुराने भवन में जहाँ भी फायर सेफ्टी सिस्टम लगा हुआ है उसको भी चैक किया गया।बताया कि 21 से 26 अप्रैल के बीच फायर सेफ्टी सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिला अस्पताल में ट्रेनिंग दी जा रही है।