सुसनेर: ढाबला केलवा में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया
मंगलवार को सुसनेर प्रखण्ड में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। इस कड़ी में दोपहर ढाई बजे ग्राम ढाबला केलवा में बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। भाजपा व कांग्रेस के नेताओ ने इस आयोजन में सम्मिलित होकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया