फुलवरिया: स्कूल चले अभियान को सफल बनाने में जुटे शिक्षक, घर-घर जाकर कर रहे नामांकन की अपील
फुलवरिया प्रखंड के सरकारी स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘स्कूल चले अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रखंड के शिक्षक लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। विभिन्न विद्यालयों में नामांकन अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। कई विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया।