भिवानी: गर्मी के मौसम में जलघरों के वाटर टैंकों तथा जोहड़ों को भरा जाए: वित्त मंत्री जेपी दलाल
प्रदेश के वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में सिंचाई तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित कर लोगों के पेयजल के लिए जलघरों के वाटर टैंकों तथा गांवों में पशुओं के लिए जोहड़ों को भरवाना सुनिश्चित करें। लोहारू के प्रत्येक वार्ड तथा गावों में पेयजल की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।