घाघरा: घाघरा में 7 अप्रैल को सरहुल का आयोजन, सरना झंडा व पताका से सजा क्षेत्र: संचालन समिति अध्यक्ष ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Apr 4, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय में सरहुल पर्व आगामी 7 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर तैयारी तेज की गई है।घाघरा प्रखंड मुख्यालय में पताका और सरना झंडा से पूरे मुख्यालय को पाटा जा रहा है।आगामी 7 अप्रैल को प्रात 9 बजे नेतरहाट रोड झखरा कुंबा में पहान पूजार द्वारा पूजन पाठ की जाएगी। इसके बाद झखरा कुंबा सरना स्थल से दिन के 12 बजे शोभायात्रा निकलेगा।