हमीरपुर: करहिया गांव के पास बेकाबू बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली के गांव करहिया के पास बुधवार को देर शाम बेकाबू बाइक से गिर कर महोबा जिला के खन्ना थाना के गांव खिरोही खम्हरिया निवासिनी रमरतिया घायल हो गई। मौदहा सी एच सी में डॉ ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।यह जानकारी गुरुवार को एक बजे मिली।