नसीराबाद: नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में दो भाइयों का रास्ता रोककर मारपीट और नगदी छीनने का मामला सामने आया
गुरुवार को शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में दो भाइयों ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह शाम के समय अपना काम खत्म करके अपने घर जा रहे थे इसी दौरान तीन-चार युवकों ने उनके साथ रास्ता रोककर मारपीट की और जेब में रखे हुए पैसे भी छीन लिए