सहारनपुर: सहारनपुर में 3 वर्षीय मासूम के कथित अपहरण की सूचना से हड़कंप, जिसे समझा जा रहा था किडनैपर, वह थाने लेकर पहुंचा बच्ची
सहारनपुर में शुक्रवार दोपहर एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची के कथित अपहरण की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। बेहट रोड स्थित एक गैस एजेंसी के बाहर हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों को अलर्ट मोड पर ला दिया। हालांकि, बाद में सामने आई सच्चाई ने पूरे मामले की दिशा ही बदल दी।