गोपालपुर: पटना से लापता हुए दो सगे भाई सकुशल बरामद
गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमाहा गांव से लापता हुए दो सगे नाबालिग भाई हर्ष राज और मोक्ष कुमार को पुलिस ने पटना से सकुशल बरामद कर लिया है। बताया गया कि राजेश चौधरी के दोनों पुत्र शुक्रवार को साइकिल लेकर घर से निकले थे और अभिया के पास से अचानक लापता हो गए थे। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्व