तानसेन: शहीद सूबेदार सुनील राठौर का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार, ऊर्जा मंत्री भी हुए शामिल
Tansen, Gwalior | May 15, 2026 गोला का मंदिर क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोल पंप के नजदीक रहने वाले सूबेदार सुनील राठौर का गुरुवार रात 8 बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर भी मौजूद रहे। सूबेदार सुनील राठौर लेह लद्दाख में मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। वहां मौजूद लोगों समाज सेवियों और जनप्रतिनिधियों ने सुनील राठौर की शहादत को सर्वोच्च बलिदान बताया।