मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मृत अवस्था में मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घिरोर थाना क्षेत्र के नगला भगिया सड़क किनारे 30 वर्षीय अज्ञात युवक का मृत अवस्था में शव पड़ा मिला। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और वहीं अज्ञात युवक की पहचान में थाना पुलिस जुट गई है।