पिछोर: विधायक प्रीतम सिंह लोधी बने 'जनता के सेवक': ग्राम पंचायत बड़ेरा में लगाई चौपाल, मौके पर सुनीं फरियाद
'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ग्राम पंचायत बड़ेरा पहुंचे। आज बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे से शुरू हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी ने ग्रामीणों की एक-एक समस्या सुनी और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कराया। विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के साथ सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।