बांका: रजौन प्रीमियर लीग का खिताब चकझोरा के नाम, फाइनल में रजौन को 74 रन से किया पराजित
Banka, Banka | Jul 5, 2026 बांका जिले के रजौन प्रीमियर लीग के बैनर तले खैरा मैदान में रविवार की सुबह 9 बजे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चकझोरा और रजौन की टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह उर्फ विनोद सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।