बुंडू: दो अलग-अलग गांवों में पुआल चाकी में लगी आग
Bundu, Ranchi | Mar 14, 2026 बुंडू प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार खलिहान में रखी पुआल चाकी में अचानक आग लगने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस घटना में लाखों रुपये मूल्य की पुआल जलकर राख हो गई। दोनों घटनाएं लगभग दोपहर 2:30 बजे की बताई जा रही हैं। पहली घटना बाघाडीह गांव की है। यहां के किसान मनोहर महतो ने बताया कि खलिहान में रखी पुआल चाकी में अचानक आग लग गई। आग