बहराइच: शहर की सड़कों पर विश्व हिन्दू परिषद ने निकाली जनआक्रोश रैली, बांग्लादेश में हो रही हिंसा मामले में किया प्रदर्शन
बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद की ओर से राजा हीरा सिंह धमर्शाला से बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर एक जनआक्रोश रैली निकाली गयी जिसमें हिन्दू संगठनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान शहर की सड़कों पर नरबाज़ी करते हुए सभी धरना स्थल पहुंचे और पुतला दहन किया। प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार से बांग्लादेश मे हिन्दुओं पर हो रही हिंसा मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग की गई है।