धामपुर: पंजाब से 25 वर्ष पूर्व लापता व्यक्ति नहटौर में मिला, पुलिस ने प्रयासों से उसके परिवार से मिलाया
रविवार की दोपहर करीब 12:00 मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर के मोहल्ला नया बाजार में जगप्रीत सिंह फलोदिया के घर के सामने एक व्यक्ति मिला था। जिसकी सूचना पर पुलिस उसे थाने लाई और उसकी काउंसलिंग की 3 दिन के अथक प्रयासों के बाद पुलिस ने उसके परिवार का पता लगाया।वह पंजाब के जिला कपूरथला थाना तलमंडी चौधरियान गांव शिवदयाल वाला का हंसा सिंह निकाला।