रामपुर: जिला अस्पताल के डॉक्टर प्राइवेट मेडिकल से रोजाना दवाइयां लिखने में जुटे, वीडियो वायरल होने के बाद जांच तेज
Rampur, Rampur | Jun 30, 2026 जिला अस्पताल के सीएमएसबीसी सक्सेना ने मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे मीडिया को बताया कि हमने कई बार लेटर लिखे हैं कई बार मौखिक निर्देश दिया है बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में कुछ डॉक्टर हैं कि अपनी मनमानी कर रहे हैं जिसकी वजह से मरीज को बाहर से दवाइयां लिखी जा रही है अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र भी है लेकिन वहां इतनी भीड़ नहीं है जितनी बाहरी मेडिकल पर है