फूलपुुर: सूरत-बड़ोदरा में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
सराय ममरेज क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय नीतीश कुमार मौर्य की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने इसे हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जांच की मांग की है। आरोप है कि पहले एक्सीडेंट और फिर अलग-अलग वजह बताकर परिवार को गुमराह किया गया। मृतक के परिजनों ने उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की।