चरखारी: रिवई में करंट लगाकर गाय मारने का आरोप, बजरंग दल ने किया हंगामा, शव को ट्रैक्टर से घसीटा गया
महोबा जनपद के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रिवई गांव में खेत में लगी तारबाड़ी के करंट से गाय की मौत हो गई। मालिक रामशरण ने दो किसानों पर करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। घटना से गांव में आक्रोश है। उसका आरोप है कि गांव के ही मुरलीधर कुशवाहा व अर्जुन कुशवाहा ने उग्र होकर गाय को करंट से मार डाला और ट्रैक्टर से बांधकर खेत से 300 मीटर दूर घसीटकर फेंक दिया है।