मुज़फ्फरनगर: पंचायत सहायक ने तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की, सिविल डिफेंस जवान ने बचाई जिंदगी, आत्मदाह के प्रयास से हुई अफरा-तफरी
कलेक्ट्रेट में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचायत सहायक सचिन कुमार ने कथित पुलिस निष्क्रियता से नाराज होकर खुद पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। संयोग से वहां चल रही अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल में मौजूद सिविल डिफेंस जवान ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और बड़ा हादसा टाल दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।