लोहरदगा: लोहरदगा के मसमानो चौक में खनन विभाग की छापेमारी, अवैध बालू और चिप्स ढुलाई करते तीन ट्रैक्टर जब्त
लोहरदगा जिला सहायक खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे मसमानो चौक में अवैध बालू ढुलाई की रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मसमानो चौक के पास से दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और मसमानो मोड़ से एक चिप्स लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। तीनों वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए भंडरा थाना को सुपुर्द कर दिया गया