लोहरदगा: लोहरदगा में सीएम हेमंत सोरेन, सहवाग और हरभजन की मौजूदगी में लोहरदगा लाइन टी20 फाइनल 8 विकेट से जीती
लोहरदगा बलदेव साहू कॉलेज स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला रोमांचक माहौल में खेला गया, जिसमें शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे लोहरदगा लाइन ने पलामू जगलर्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।