शाजापुर: कलेक्टर ने कहा: BLO के काम में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहयोग करें, नहीं तो होगी कार्रवाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिये जिले के बीएलओ को मतदान केन्द्र पर गणना पत्रक वितरण में सहयोग के लिए ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता को लगाया गया है। जबकि ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता द्वारा अधिकांश मतदान केन्द्र पर सहयोग नही किया जा रहा है।