देवरी बीट अंतर्गत ग्राम उदयपुरा से वन विभाग की टीम ने नीलगाय के शिकार का खुलासा करते हुए 10 किलो नीलगाय मांस के साथ दो आरोपियों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य संदेहियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है, जिनकी तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। जिसकी जानकारी बुधवार की शाम 4 बजे मिली है