बहराइच: मेडिकल कॉलेज का सांसद ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियों पर जताई नाराजगी, दिए निर्देश
जिले के भाजपा सांसद ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए शिकायत और कार्यवाई की चेतवानी दी। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का लाभ मिलने के बारे में पूछा। कई मरीजों ने समय से इलाज न मिलने और डॉक्टर के उपस्थित न रहने की शिकायत की। साथ ही एक मरीज ने बाहर से दवा लिखने की बात कही।