हज़ारीबाग: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और चुनावी साक्षरता क्लब ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
हज़ारीबाग जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार 4 बजे अन्नदा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं चुनावी साक्षरता क्लब के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना है।