बक्सर के एमपी उच्च विद्यालय परिसर में नागरिक सुरक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए बुधवार को मॉकड्रील कार्यक्रम का लगभग 2:00 अपराह्न में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अग्निशमन पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अग्नि और आपदा की स्थिति में बचाव को लेकर जानकारी दी।इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार सरकार के नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा किया गया।