रामगंजमण्डी: कोटा ग्रामीण पुलिस की अनूठी पहल, रामगंजमंडी में निकाली साइकिल रैली, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता
रामगंजमंडी में स्वस्थ समाज, सुरक्षित कल के संदेश को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस द्वारा एक साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण का संरक्षण करना और ईंधन की बचत को बढ़ावा देना था। रैली की मुख्य थीम अच्छा स्वास्थ्य - खुशहाल परिवार और पेट्रोल डीजल की बचत - देश की उन्नति रखी गई।