राजसमंद: राजसमंद क्षेत्र में घने बादलों के कारण किसानों की चिंता बढ़ी
झोर क्षेत्र में सोमवार को आसमान में घने बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। चार दिन पहले हुई बारिश से गेहूं की कटी फसल पहले ही भीग चुकी है, जिससे नुकसान उठाना पड़ा था। गलवा, देवली, उलपुरा और रकमपुरा सहित आसपास के गांवों में सुबह से बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। खेतों में पड़ी फसल को लेकर किसान खासे चिंतित हैं।