केवटी रनवे: रंगदारी न देने पर घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केवटी थाना क्षेत्र के एयरफोर्स स्टेशन के पास गांव में दहशत
केवटी थाना क्षेत्र के एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित बेहटबारा गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही केवटी थानाध्यक्ष सदन राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।