पथरगामा: शिव चर्चा में गूंजे भक्ति गीत, महिलाओं ने विधि-विधान से की जगतगुरु शिव की पूजा
पथरगामा प्रखंड के लतौना पंचायत अंतर्गत मानव सेवा केंद्र आश्रम रजौन ग्राम में महिलाओं द्वारा शिव चर्चा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने जगतगुरु शिव की तस्वीर स्थापित कर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। पूजा के उपरांत आयोजित शिव चर्चा में महिलाओं ने जगतगुरु शिव पर आधारित भक्ति गीत प्रस्तुत कर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया।