मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी में चेन स्नैचर की शामत, महिला से चेन लूटने की कोशिश नाकाम, लोगों ने दबोचा और जमकर धुनाई की, वीडियो वायरल
मुज़फ्फरनगर की गांधी कॉलोनी में स्कूटर सवार दो युवकों ने बाजार के बीच एक महिला की चेन छीनने का प्रयास किया। चेन खींचते समय एक आरोपी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। महिला की चेन सुरक्षित बच गई। वहीं दूसरा आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।