हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में शादी से चार दिन पहले एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने रोहित मौर्य नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश कर रही है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की शादी सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में तय थी।