हुज़ूर: अयोध्या नगर थाना पुलिस ने स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूटने वाले चार शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 भोपाल की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने स्पोर्ट बाइक से मोबाइल लूट और झपटमारी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, चार बाइक और एक छुरी समेत करीब 11 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है।