कायमगंज: गांव करनपुर पुठरी स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप के पास डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, एक की हुई मौत, आठ लोग घायल
थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव करनपुर पुठरी स्थित सूर्यांश पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े एक खराब डंपर से देर रात स्कॉर्पियो टकरा गई। स्कार्पियो सवार गांव शुकरुल्लापुर निवासी सुखनंदन लाल अवस्थी, प्रशांत अवस्थी, चंद्र मोहन मिश्रा,लव,तनु शुक्ला, मोहन अवस्थी, पंकज अवस्थी और बिंदु घायल हो गए।सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें 50 वर्षीय बिंदु की मौत हो गई।