बदायूं: उसावा रोड म्याऊं क़स्बे के कॉलेज के पास दो बाइकों की भिडंत में तीन लोग हुए गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Mar 7, 2024 गुरुवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के उसावा रोड म्याऊं क़स्बे के कॉलेज के पास दो बाइकों की भिडंत हो गई। जिसमें 17 वर्षीय अर्जुन सक्सेना पुत्र हरपाल सक्सेना निवासी वॉर्ड-5 उसावा, 14 वर्षीय विशाल गुप्ता पुत्र बृजमोहन लाल गुप्ता निवासी वॉर्ड-7 उसावा तथा 16 वर्षीय अखिलेश पुत्र मुकेश निवासी वॉर्ड-3 उसावा घायल हो गए। अर्जुन की हालत को गंभीर देखते हुए, उसे हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है।