हरिद्वार: जिले में दूसरे दिन भी मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
हरिद्वार में दूसरे दिन भी मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया । यहां हर की पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह 4 बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। मकर संक्रांति पर्व पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान करने और दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसलिए देश भर के कई राज्यों से श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान कर रहे हैं।