आज दिनांक 03.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके के निर्देशन में थाना हनुमंत विहार, नौबस्ता, गोविंद नगर एवं किदवई नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संवेदनशील स्थलों एवं बाजारों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान का उद्देश्य अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
बाइट-पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 2, 2026