जशपुर: जशपुर जिला अस्पताल में तीन दिन तक नहीं मिला ब्लड, सिकलीन पीड़ित किशोर की मां लगाती रही गुहार
जिला अस्पताल जशपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सिकलीन बीमारी से पीड़ित 14 वर्षीय नरेश यादव को तीन दिनों तक ब्लड नहीं मिलने से उसे और उसकी मां पार्वती यादव को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों सरबकोम्बो गांव से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे। रविवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार परिजनों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती रहने