करछना: अरैल क्षेत्र में उत्तराखंड के संत व्यासानंद जी महाराज की भव्य शोभा यात्रा का वीडियो आया सामने
प्रयागराज के अरैल व त्रिवेणी संगम तट पर सोमवार को महाकुंभ का पहला स्नान पर्व पौस पूर्णिमा सकुशल संपन्न हो गया। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। शाम 5:30 के करीब उत्तराखंड के संत व्यासानंद जी महाराज का भव्य तरीके से शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोगों ने अपनी सभ्यता के अनुसार नित्य गायन की प्रस्तुति दी।