रेलमगरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौशाला में किया गौ सेवा का कार्यक्रम, मंडल अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता रहे मौजूद। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर, रेलमगरा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री तुलसी गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया।