एटा: कोतवाली नगर के डाक बंगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज में किशोरी से छेड़छाड़, डॉक्टर पर आरोप, जांच शुरू
एटा के डाक बगलिया स्थित मेडिकल कॉलेज में दांत का उपचार कराने आई एक 15 वर्षीय किशोरी से डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी ने होश में आने के बाद परिजनों से इसकी शिकायत की।पीड़िता के अनुसार, उसे दांत के इलाज के लिए एक नशे का इंजेक्शन दिया गया था। इंजेक्शन के प्रभाव में आने के बाद डॉक्टर ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की।