भगवानपुर: बाजार में साप्ताहिक हाट लगने से लगा जाम, लोग परेशान
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में पिपरा–समसा पथ पर लगने वाले साप्ताहिक हाट के कारण लगातार जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसकी बानगी सोमवार शाम करीब पांच बजे देखने को मिली, जब सड़क पर भीषण जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि साप्ताहिक हाट को किसी वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट किया जाए।