ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने बरखेड़ा में ₹1.51 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया
Biaora, Rajgarh | May 31, 2026 राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने रविवार को सुबह 11:00 बजे करीब बरखेड़ा गांव में एक करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से दो सीसी रोड का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव, राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दिलबर यादव, जसवंत सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।