चारामा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा द्वारा क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों में तत्काल सुचारू रूप से धान खरीदी प्रारंभ कराने की मांग को लेकर चारामा SDM को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की धान उपज तैयार है, लेकिन कई केंद्रों में तकनीकी समस्याओं और व्यवस्थाओं की कमी के कारण खरीदी प्रक्रिया बाधित है।