महावन: कस्बा राया में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने सड़क किनारे हटवाया अतिक्रमण
मथुरा। सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से राया पुलिस लगातार सक्रिय है। थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में शनिवार दोपहर 3 बजे को राया-हाथरस मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया।