बेगूसराय: छठ पूजा को देखते हुए मेयर ने नगर निगम के कई पोखरों का किया निरीक्षण, मटिहानी विधायक भी रहे मौजूद
छठपूजा के मद्देनजर नगर निगम के कई पोखरों का मेयर पिंकी देवी ने निरीक्षण बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया. इस दौरान मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह समेत संबंधित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी पोखरों की साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि का काम किया जा चुका है.