बेगूसराय: नगर थाना पुलिस ने विष्णुपुर रोड से 3 लीटर देसी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नगर थाना की पुलिस में विष्णुपुर रोड से 03 लीटर देशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने कहा कि छठपूजा के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.